Breaking News

विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 31 छात्र, छात्रा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हुए सफल

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय के 34 में से 31 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

यह उल्लेखनीय सफलता अभिभावकों के सहयोग, विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासित अध्ययन पद्धति तथा विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। हमें विश्वास है कि हमारे ये विद्यार्थी भविष्य में देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। ये वही बच्चे हैं जो विद्यालय के डे-बोर्डिंग कक्षा में निरंतर 4 वर्षों से अध्ययनरत रहे हैं, जिसमे विद्यालय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों का विशिष्ट योगदान रहा। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने तथा इन विद्यार्थियों की उत्तीर्णता की सूचना प्राप्त होते ही पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। सभी में उत्साह का एक नया रंग देखने को मिला।

SHARDA
विज्ञापन

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छपरा जिले के लिए गर्व का विषय है। इन उत्तीर्ण विद्यार्थियों में शनि कुमार, सिंह ऋषभ नीरज, रंजन कु, रौशन कु, अंश कु, अंश राज, आदित्य चौधरी, अयांश आनंद, प्रीतम सिंह, उमंग सिंह, सत्यम सागर, हिमांशु कु, राजनंदनी, आशुतोष राम, प्रियांशु राज, शिवानी कु, उद्भव रंजन, अमन कु, आशीष सिंह, युवराज कु, किसलय राज, उत्पल कुमार समेत कई अन्य मेधावी छात्र/छात्रा रहें।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय परिवार इन सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई व शुभाशीष देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अभिभावकों का अटूट विश्वास एवं समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। इन बच्चों ने प्रारम्भ काल से ही अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दिया है, यदि इंसान दृढसंकल्पित हो तो निश्चय ही वह सफलता प्राप्त कर सकता है, जिसका जीता-जागता उदाहरण ये बच्चे हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने एवं उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय के अध्यक्ष महोदय ने भी इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह शानदार सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम सच्चा हो, तो सफलता निश्चित है। ये उत्तीर्ण बच्चे उन सभी बच्चों के लिए एक मिशाल है जो अपने भविष्य के सुनहरे सपनों को लिए अध्ययनरत हैं। आज की तारीख में लड़के-लड़कियां सभी प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं, बस जरूरत है सही दिशा और मार्ग-दर्शन की, जो उसे अपने परिवार और शिक्षकगणों से बखूबी प्राप्त हो सकता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही यह भी आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए उच्चस्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहेगा

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें