Breaking News

CPS में एल्यूमनी मीट का हुआ आयोजन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सीपीएस स्कूल के ऑडिटोरियम में एल्यूमनी मीट –2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की 32 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा का सजीव प्रतीक बना, जब वर्ष 2001 से 2015 तक के एल्यूमनी एक बार फिर अपने विद्यालय परिसर में लौटे और पुरानी स्मृतियों को जीवंत कर दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस गरिमामय अवसर को विद्यालय की संस्थापक प्राचार्या मीना सिंह तथा संस्थापक मार्गदर्शक जितेंद्र सिंह का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसे उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्पन्न किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह एवं प्राचार्य मुरारी सिंह द्वारा किया गया। इस आत्मीय स्वागत ने पूरे आयोजन को गरिमा और पारिवारिक अपनत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान एल्यूमनी ने मंच से अपने विद्यालय जीवन की यादें, संघर्ष के अनुभव और सफलता की कहानियाँ साझा कीं, जिससे वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया। सभी एल्यूमनी को सम्मान स्वरूप मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने संबोधन में चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि सीपीएस केवल एक शिक्षण संस्था नहीं, बल्कि ऐसा परिवार है जहाँ से विद्यार्थी जीवन की दिशा और संस्कार दोनों लेकर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद एल्यूमनी को सफल, आत्मविश्वासी और समाज में स्थापित रूप में अपने विद्यालय में देखना अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है। यह एल्यूमनी मीट संघर्ष से सफलता तक की उस यात्रा का उत्सव है, जिसकी शुरुआत इसी परिसर से हुई थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने इसे छपरा के किसी भी विद्यालय में इस प्रकार का पहला और ऐतिहासिक एल्यूमनी मीट बताया, जिसने सीपीएस को एक ट्रेंड सेटर के रूप में पुनः स्थापित किया। जो एल्यूमनी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए यह संदेश दिया गया कि भविष्य में पुनः एल्यूमनी Meet का आयोजन किया जाएगा तथा 2015 के बाद के बैचों के लिए भी अलग कार्यक्रम शीघ्र निर्धारित किए जाएंगे।

इस पूरे आयोजन का सफल समन्वय प्रबंधक डॉ. विकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अश्विनी परमार की भूमिका भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।

एल्यूमनी मीट –2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि समय आगे बढ़ सकता है, लेकिन स्कूल से जुड़े संस्कार, रिश्ते और यादें हमेशा जीवित रहती हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें