Breaking News

Matriculation Exam 2026: सारण जिले के 68 केंद्रों पर 64,397 परीक्षार्थी होंगे शामिल

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा (मैट्रिक परीक्षा)–2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले में दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 64,397 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 31,579 छात्र एवं 32,818 छात्राएं हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 34 केंद्र छात्रों तथा 34 केंद्र छात्राओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। सदर अनुमंडल में 51 केंद्र (33 छात्रों एवं 18 छात्राओं के लिए), मढ़ौरा अनुमंडल में 10 केंद्र (सभी छात्राओं के लिए) तथा सोनपुर अनुमंडल में 7 केंद्र (6 छात्राओं एवं 1 छात्रों के लिए) स्थापित किए गए हैं।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों का प्रवेश 9:00 बजे के बाद एवं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों का प्रवेश 1:30 बजे के बाद वर्जित रहेगा।

सख्त निगरानी में होगी परीक्षा

स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। कुल 102 स्टैटिक दंडाधिकारी, 31 गश्ती दल दंडाधिकारी, 9 जोनल दंडाधिकारी एवं 5 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित

परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा गैजेट को साथ लाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्रों पर सघन फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। छात्राओं के केंद्रों पर सुरक्षित एनक्लोजर में महिला पुलिस एवं महिला दंडाधिकारी द्वारा जांच सुनिश्चित की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सीसीटीवी व सोशल मीडिया पर विशेष नजर

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों के बाहर “क्या करें–क्या न करें” संबंधी दिशा-निर्देश फ्लेक्स बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा से संबंधित सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सहित सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें