Breaking News

रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज के नेतृत्व में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

रिविलगंज: प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राहुल राज के कर-कमलों द्वारा किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख राहुल राज ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि विकास के लिए इस प्रकार की गोष्ठियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक खेती अपनाने तथा कृषि विभाग द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारियों का लाभ लेने का आह्वान किया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, रिविलगंज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उर्वरक प्रबंधन, बीज उपचार, पोषक तत्व प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान गोष्ठी के दौरान किसानों को किसान गोष्ठी पुस्तिका 2025 के माध्यम से महत्वपूर्ण कृषि जानकारियाँ सरल भाषा में उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसान व्यावहारिक लाभ उठा सकें।

SHARDA
विज्ञापन

किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन जानकारियों से अवगत कराना तथा उनकी समस्याओं पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना रहा। गोष्ठी में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें