Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस: VIP फार्मेसी कॉलेज में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज की थीम रही स्वास्थ्य के लिए साथ, विज्ञान के साथ खड़े हों।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर की जानी मानी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सुसान वर्मा के साथ संस्थान परिवार के प्राचार्य, अध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिका एवं सभी विद्यार्थी समेत अन्य सदस्य ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि स्वास्थ्य के प्रति सक्रियता कैसे बरती जाए तथा साथ ही स्वास्थ्य को सुरक्षित और बेहतर कैसे बनाया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ सुसान वर्मा ने इस अवसर पर अपने मन्तव्यों में कहा कि ‘हेल्थ इज वेल्थ’ अर्थात स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है। परन्तु आज की भाग दौर भरे जीवन में स्वास्थ्य के प्रति ध्यान न दिए जाने के कारण तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक रूप में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है और अंततः इसका खामियाजा हम सभी को भुगतना पड़ रहा है। क्यों न समय रहते अपने सेहत का ध्यान रखा जाए जिससे ऐसी दुर्दमनीय स्थिति उत्पन्न ही न हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों को प्रतिदिन योगासन, व्यायाम, दौड़ इत्यादि अवश्य करना चाहिए, जंक फूड खाने से बचना चाहिए, पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे आजीवन उनका स्वास्थ्य सुदृढ़ बना रहे। संस्थान के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

SHARDA
विज्ञापन

संस्थान के बी० फार्मा व डी० फार्मा के विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के सानिध्य में महाविद्यालय परिसर में अपने अपने मन्तव्यों से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर टिप्पणियां प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही उन विद्यार्थियों द्वारा चार्ट पेपर पर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट तैयार किए गए, जो लोगों में स्वस्थ परिवार की सुरक्षा को लेकर विशेष संदेश देने का काम किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य ने भी इस मौके पर बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मानसिक तनाव को कम करते हुए तथा लोगों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहारिक जीवन व्यतीत करना चाहिए, स्वास्थ्यप्रद भोजन करना चाहिए, नियमित रूप से टहलना चाहिए, ये सभी दैनिक कार्य करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अतः हम सभी को स्वस्थ एवं सक्रिय समुदाय विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। संस्थान के सभी सदस्यों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी रोचकता देखने को मिली।।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें