Breaking News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक 17 से 19 अप्रैल तक

2 Min Read

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर में आयोजित होने वाली त्रिदिवसीय प्रांतीय विषय प्रमुख एवं संकुल प्रमुख बैठक की तैयारियों को लेकर एक मार्गदर्शन बैठक प्रांतीय प्रतिनिधि ललित कुमार राय के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

यह बैठक दिनांक 17 से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 250 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रांतीय प्रतिनिधि ललित कुमार राय (विभाग निरीक्षक, चंपारण) के मार्गदर्शन में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न विभागों का दायित्व आचार्य-बंधु, भगिनी एवं कर्मचारियों के बीच विभाजित कर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

DOON
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रमुख मणि भूषण सिन्हा सभी विभागों का समन्वय करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत दिखाई दिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं आचार्य-बंधु भगिनी की उपस्थिति में प्रांतीय प्रतिनिधि ललित कुमार राय (विभाग निरीक्षक, चंपारण) तथा अनिल कुमार राम (विभाग निरीक्षक, सिवान) ने पत्रकारों को आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद, आचार्य राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार, आशुतोष कुमार, दर्शना सिंह, नीलू कुमारी, स्वाति सिंह, प्राची, संगीता कुमारी प्रकाश, मनीष सिंह, विशाल सिंह, दिलीपपति तिवारी, रिचा गुप्ता, अंजली सैनी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें