Breaking News

शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 8वीं जिला योग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

2 Min Read

Chhapra: 8वीं जिला योग प्रतियोगिता में शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में पीयूष कुमार, आशिमा किशोर, बासु राज, अंशिका एवं अनमोल कुमार, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में आयुष कुमार, आर्यन कुमार सिंह, वैष्णवी कुमारी एवं आराध्या, तथा 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में शिवांशु गुप्ता ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें अपने सभी विजेता विद्यार्थियों पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

DOON
विज्ञापन

विद्यालय की सचिव प्रीति सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वार्तिका कुमारी, आयुष कुमार तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे और विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें