Breaking News

जस्टिस सूर्यकांत कल देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली: जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ब्राजील सहित दुनिया के 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के जज शामिल होंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस समारोह में ब्राजील के अलावा भूटान, केन्या, मलेशिया, मारीशस, नेपाल और श्रीलंका के चीफ जस्टिस और उनके साथ आए परिजन शामिल होंगे। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह में इतनी बड़ी संख्या में दूसरे देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति होगी।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ जस्टिस होंगे और उनका कार्यकाल ⁠14 महीने का होगा। वे 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे। जस्टिस सूर्यकांत ⁠हरियाणा से पहले चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा चीफ जस्टिस बीआर गवई के आज रिटायर होंगे। जस्टिस बीआर गवई का अंतिम कार्य दिवस 22 नवंबर को था।

जस्टिस सूर्यकांत ने अपने शपथग्रहण से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अदालतों में लंबित मामलों से निपटने की होगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे होने के बाद हमारे फैसलों की दूसरे देशों में नजीर दी जाती है इसलिए हमें अपने दर्शन और न्यायशास्त्र की जरुरत है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टिंग पर बोलते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ मीडिया जिम्मेदार हैं जो कोर्ट की रिपोर्टिंग सही से करते हैं। सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट और जजों की ट्रोलिंग से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कौन क्या कहता है, हमें असर नहीं पड़ता। उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि यह सोशल नहीं अनसोशल मीडिया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें