Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

1 Min Read

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के प्रावधानों के तहत हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। यह फैसला एक मनोनीत सदस्य के सेवानिवृत्त होने से खाली हुई सीट को भरने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

हरिवंश वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था। ऐसे में उनकी नियुक्ति को उच्च सदन के कामकाज में निरंतरता बनाए रखने के रूप में देखा जा रहा है।

1 / 4
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति को राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार है। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के आधार पर चुने जाते हैं।

विज्ञापन

राजनीतिक हलकों में इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हरिवंश का संसदीय अनुभव और कार्यशैली सदन के संचालन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं ।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें