Breaking News

मुजफ्फरपुर: राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 05 मार्च (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र से पारू विधानसभा सीट से राजद विधायक शंकर राय के निजी चालक, 30 वर्षीय सूरज कुमार का शव उनके घर के समीप संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे लालू छपरा गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

SHARDA
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि सूरज की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजद विधायक के समर्थक और शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पारू थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का ही प्रतीत होता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

शरीर पर मिले निशानों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया है।

थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक के करीबी कर्मी की इस तरह मौत होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस इलाके में गश्त बढ़ा दी है और मामले की तह तक जाने में जुटी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें