पटना/छपरा: छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने एक बार फिर बिहार विधानसभा में छपरा नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सदन में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में सफाई बजट 40 लाख रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1 करोड़ 40 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया, इसके बावजूद शहर में गंदगी व्याप्त है। बजट बढ़ा, लेकिन हालात जस के तस विधायक ने कहा कि बजट में भारी वृद्धि के बाद भी जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। छोटी कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में दर्ज एजेंसी का चयन गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे वित्तीय अनियमितताओं की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष त्रयोदशी उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी को लेकर जनता का आक्रोश बढ़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव सांसद और विधायक पर पड़ता है। उच्चस्तरीय जांच की मांग विधायक ने सदन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की, ताकि बजट व्यय, एजेंसी चयन और सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन गौरतलब है कि विधायक छोटी कुमारी इससे पूर्व भी नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर सदन में सवाल उठा चुकी हैं। उनके द्वारा दोबारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद एक बार फिर से स्थानीय राजनीति गरमा गई है। Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना/छपरा: छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने एक बार फिर बिहार विधानसभा में छपरा नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने सदन में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में सफाई बजट 40 लाख रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1 करोड़ 40 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया, इसके बावजूद शहर में गंदगी व्याप्त है।
विज्ञापन
बजट बढ़ा, लेकिन हालात जस के तस
विधायक ने कहा कि बजट में भारी वृद्धि के बाद भी जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। छोटी कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में दर्ज एजेंसी का चयन गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे वित्तीय अनियमितताओं की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि विधायक छोटी कुमारी इससे पूर्व भी नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर सदन में सवाल उठा चुकी हैं। उनके द्वारा दोबारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद एक बार फिर से स्थानीय राजनीति गरमा गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ