Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गडकरी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और मानसून तैयारी के निर्देश

2 Min Read

नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली और हरियाणा में 3,332 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता निगरानी और मानसून से पहले आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को यहां आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े ठेकेदार मौजूद रहे। समीक्षा मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर की गई।

बैठक में गडकरी ने जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। इससे सड़कों की आयु बढ़ेगी, यात्रा गुणवत्ता बेहतर होगी और प्रमुख मार्गों पर निर्बाध संपर्क सुनिश्चित किया जा सकेगा।

DOON
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को मानसून से पहले अग्रिम तैयारी करने के निर्देश भी दिए। इसमें जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाना, ढलानों की सुरक्षा के उपाय करना और किसी भी बाधा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र तैयार रखना शामिल है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात प्रभावित न हो।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें