नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारतीय दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। जापान की दवा कंपनी टाकेडा द्वारा विकसित यह वैक्सीन भारत में डेंगू से बचाव के लिए स्वीकृत होने वाली पहली वैक्सीन है। सीडीएससीओ की मंजूरी के बाद यह वैक्सीन 04 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसकी खास बात यह है कि टीका लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं। यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रमुख प्रकारों (सीरोटाइप) से सुरक्षा देने के लिए विकसित की गई है। पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी कंपनी के क्लिनिकल ट्रायल के अनुसार, दूसरी डोज के एक साल बाद तक यह वैक्सीन पुष्टि किए गए डेंगू मामलों के खिलाफ लगभग 80 प्रतिशत प्रभावी पाई गई। वहीं, गंभीर डेंगू के मामलों में अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम भी काफी कम देखा गया। “जो आज शुरू हुआ, उसे अंजाम तक पहुंचाना होगा” : दिल्ली प्रदर्शन के बाद महुआ मोइत्रा का युवाओं के नाम संदेश स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस वैक्सीन की मंजूरी भारत में डेंगू की रोकथाम के प्रयासों को नई मजबूती देगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों की रोकथाम, साफ-सफाई और जलभराव रोकने जैसे उपाय भी डेंगू नियंत्रण के लिए उतने ही महत्वपूर्ण बने रहेंगे। खराब मौसम के कारण अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी, लापता 6 लोगों की तलाश जारी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारतीय दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। जापान की दवा कंपनी टाकेडा द्वारा विकसित यह वैक्सीन भारत में डेंगू से बचाव के लिए स्वीकृत होने वाली पहली वैक्सीन है।
विज्ञापन
सीडीएससीओ की मंजूरी के बाद यह वैक्सीन 04 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसकी खास बात यह है कि टीका लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं। यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रमुख प्रकारों (सीरोटाइप) से सुरक्षा देने के लिए विकसित की गई है।
कंपनी के क्लिनिकल ट्रायल के अनुसार, दूसरी डोज के एक साल बाद तक यह वैक्सीन पुष्टि किए गए डेंगू मामलों के खिलाफ लगभग 80 प्रतिशत प्रभावी पाई गई। वहीं, गंभीर डेंगू के मामलों में अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम भी काफी कम देखा गया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस वैक्सीन की मंजूरी भारत में डेंगू की रोकथाम के प्रयासों को नई मजबूती देगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों की रोकथाम, साफ-सफाई और जलभराव रोकने जैसे उपाय भी डेंगू नियंत्रण के लिए उतने ही महत्वपूर्ण बने रहेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।