Breaking News

कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी, हम डरेंगे नहीं: राहुल गांधी

CT DESK
Screenshot
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां पर लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज हुई एफआईआर मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि सरमा अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए अपनी मुख्यमंत्री की सरकारी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। यह संविधान के खिलाफ है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार संचालन में पारदर्शिता की वकालत करते हुए कहा कि पारदर्शिता, सत्ता की जवाबदेही और कानून का राज संवैधानिक मूल्यों का आधार है। मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं। कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है।

SHARDA
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल को पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां पर संयुक्त अरब अमीरात, एंटीगुआ-बरमूडा और मिस्र समेत तीन अलग-अलग देशों के चालू पासपोर्ट रखने और अमेरिका के वायोमिंग और यूएई में बिना चुनाव आयोग को बताए करोड़ों की संपत्ति रखने का आरोप लगाया था। हालांकि सरमा ने इन दावों को दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था और 48 घंटे के भीतर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद रिंकी भुइयां की एफआईआर पर असम पुलिस ने 7 अप्रैल को पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर छापा मारा था। इस दौरान पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले, लेकिन पुलिस उनके घर से मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप और पेन ड्राइव गैजेट अपने साथ ले गई थी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें