Breaking News

बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Dhaka। बांग्लादेश की नौसेना ने कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनके मछली पकड़ने वाले दोनों ट्रॉलरों तट के पास निगरानी में रखा गया है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ट्रॉलरों से समुद्री मछलियों की कई प्रजातियां बरामद की गईं

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि इन ट्रॉलरों को सोमवार देर रात गहरे समुद्र में फेयरवे बॉय क्षेत्र के पास रोका गया। ट्रॉलरों से समुद्री मछलियों की कई प्रजातियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मोंगला लाया गया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

मोंगला उप जिला मत्स्य अधिकारी जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि भारतीय ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए बांग्लादेशी जलक्षेत्र में घुस आए थे। नियमित गश्त के दौरान नौसेना के रडार ने इनको देखा। नौसेना कर्मियों की मौजूदगी का आभास होते ही भारतीय मछुआरों ने ट्रॉलरों के साथ भागने की कोशिश की। अंततः उन्हें पकड़ लिया गया। मोंगला थाना प्रभारी मोहम्मद अनीसुर रहमान ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें