Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अभ्यास वर्ग का शुभारंभ छपरा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार एवं छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन छपरा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। नई नगर इकाई में डॉ. जया पांडे को नगर अध्यक्ष, डॉ. नीतू सिंह एवं डॉ. गौरव कुमार को नगर उपाध्यक्ष, अर्पित सिंह को नगर मंत्री, शिवम मिश्रा एवं रंकित सिंह को नगर सह मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा राहुल पासवान, प्रिया कुमार, राकेश शर्मा को एसएफडी संयोजक, सनी कुमार को एग्री विज़न संयोजक, विश्वास कुमार को कोषाध्यक्ष तथा आदित्य प्रसाद को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा छात्र-हित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















