गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 09449 अहमदाबाद-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से 14 नवम्बर, 2026 को इकहरी यात्रा के लिये किया जायेगा।
09449 अहमदाबाद-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 14 नवम्बर,2026 को अहमदाबाद से 01.00 बजे प्रस्थान कर छायापुरी से 04.30 बजे, गोधरा से 05.32 बजे, रतलाम से 08.25 बजे, नागदा से 09.32 बजे, रामगंज मण्डी से 11.47 बजे, कोटा से 13.15 बजे, सवाई माधोपुर से 14.37 बजे, गंगापुर सिटी से 15.35 बजे, बयाना से 17.05 बजे, ईदगाह आगरा से 19.35 बजे, टुण्डला से 21.35 बजे, दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 01.50 बजे, प्रयागराज जं0 से 05.00 बजे, ज्ञानपुर रोड से 06.17 बजे, वाराणसी से 07.55 बजे, औड़िहार से 09.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.55 बजे तथा बलिया से 12.00 बजे छूटकर छपरा 14.10 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09, एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

















