गया जी, 05 मई (हि.स.)। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त ) सैयद अता हसनैन ने मंगलवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गयाजी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ऑफिसर कैडेट्स को “सैन्य नेतृत्व की भावना” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सैन्य जीवन में ईमानदारी, पेशेवर उत्कृष्टता, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक सफल सैन्य नेता वही होता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहता है और टीम को सही दिशा में नेतृत्व प्रदान करता है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के अपने अनुभवों से कैडेट्स को अवगत कराया। उन्होंने श्रीलंका, सियाचिन ग्लेशियर, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा देने के दौरान मिली सीख को विस्तार से बताया। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण इसके अलावा, उन्होंने अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में निभाई गई अपनी भूमिका का भी उल्लेख किया और बताया कि वैश्विक स्तर पर कार्य करते समय विविध परिस्थितियों में नेतृत्व कौशल का किस प्रकार उपयोग करना पड़ता है। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान राज्यपाल ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने व्यक्तित्व में अनुशासन, समर्पण तथा नेतृत्व क्षमता का निरंतर विकास करें। उनके इस प्रेरक व्याख्यान से उपस्थित कैडेट्स और अधिकारियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
गया जी, 05 मई (हि.स.)। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त ) सैयद अता हसनैन ने मंगलवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गयाजी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ऑफिसर कैडेट्स को “सैन्य नेतृत्व की भावना” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में राज्यपाल ने सैन्य जीवन में ईमानदारी, पेशेवर उत्कृष्टता, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक सफल सैन्य नेता वही होता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहता है और टीम को सही दिशा में नेतृत्व प्रदान करता है।
भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के अपने अनुभवों से कैडेट्स को अवगत कराया। उन्होंने श्रीलंका, सियाचिन ग्लेशियर, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा देने के दौरान मिली सीख को विस्तार से बताया।
इसके अलावा, उन्होंने अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में निभाई गई अपनी भूमिका का भी उल्लेख किया और बताया कि वैश्विक स्तर पर कार्य करते समय विविध परिस्थितियों में नेतृत्व कौशल का किस प्रकार उपयोग करना पड़ता है।
राज्यपाल ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने व्यक्तित्व में अनुशासन, समर्पण तथा नेतृत्व क्षमता का निरंतर विकास करें। उनके इस प्रेरक व्याख्यान से उपस्थित कैडेट्स और अधिकारियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।