Breaking News

शादी के बाद गहने-कैश लेकर फरार हुई दुल्हन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

जोधपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। शादी के बाद एक महिला घर से गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं, जब रुपये और जेवरात लौटाने को कहा तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली। मामला शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र का है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2024 में वे अपने छोटे भाई की शादी के लिए लडक़ी तलाश रहे थे। इसी दौरान परिचितों के माध्यम से एक महिला से पहचान हुई। उसने मध्य प्रदेश निवासी सोनिया बाई के बारे में बताया और कहा कि लडक़ी का परिवार गरीब है, इसलिए शादी का पूरा खर्च परिवादी को ही उठाना होगा। आरोप है कि शादी के लिए ढाई लाख रुपए कैश दिए गए थे।

VIPS
विज्ञापन

रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि 1 जून 2024 को वह परिचितों और भाई के साथ मध्य प्रदेश के खरगोन गया था। तीन जून 2024 को सोनिया बाई से मुलाकात हुई। वहां 500 रुपए के स्टांप पेपर पर शादी का करार लिखा गया और इसके बाद दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाई।

DOON
विज्ञापन

इस दौरान पीडि़त परिवार की ओर से सोनिया को सोने-चांदी के जेवर और कपड़े भी दिए गए। शादी के बाद सोनिया को जोधपुर लाया गया। कुछ दिनों तक उसका व्यवहार सामान्य रहा। रिपोर्ट के अनुसार 19 जून को परिवादी का भाई गांव चला गया था और वह खुद अपनी ड्यूटी पर था। इस दौरान जब दोपहर 3 बजे परिवार के लोग घर आए तो वहां सोनिया नहीं थी। इसके साथ ही अलमारी में रखे गहने और रुपए भी गायब थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आरोप है कि वह घर में रखे 4 तोले जेवरात और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। पीडि़त परिवार ने रिपोर्ट में बताया कि शुरुआत में जब सोनिया को कॉल किया गया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में जब उससे बात हुई तो उसने कहा कि वह वापस नहीं आना चाहती। जब परिवार की ओर से जेवरात और रुपए लौटाने को कहा गया, तो उसने कुछ दिनों में हिसाब करने की बात कही। पीडि़त परिवार का आरोप है कि जब दोबारा सामान लौटाने को कहा गया, तो उसने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें