सारण, 17 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मुड़वा ग्राम में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार मुड़वा निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुछ असामाजिक तत्वों ने बच्चा चोर समझ लिया। अफवाह आग की तरह फैली और भीड़ ने महिला को घेरकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और मामले की जाँच शुरू की। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल घटना के संबंध में पानापुर थाना कांड संख्या 51/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पानापुर के तुर्की गांव निवासी विकास कुमार पिता वकील राम, सोनू कुमार पिता कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया तथा दो विधि विरुद्ध किशोर जिन्हें निरुद्ध किया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। घटना सामने आने के बाद सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कानून को अपने हाथ में लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या किसी घटना की आशंका हो, तो तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 17 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मुड़वा ग्राम में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुड़वा निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुछ असामाजिक तत्वों ने बच्चा चोर समझ लिया। अफवाह आग की तरह फैली और भीड़ ने महिला को घेरकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना के संबंध में पानापुर थाना कांड संख्या 51/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पानापुर के तुर्की गांव निवासी विकास कुमार पिता वकील राम, सोनू कुमार पिता कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया तथा दो विधि विरुद्ध किशोर जिन्हें निरुद्ध किया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। घटना सामने आने के बाद सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कानून को अपने हाथ में लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या किसी घटना की आशंका हो, तो तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।