Breaking News

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पवन सिंह समेत भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 05 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार संगठन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और जनाधार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों से आने वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। घोषित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाकर उनके जनाधार और लोकप्रियता पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि उनकी उम्मीदवारी से विशेष रूप से भोजपुरी भाषी क्षेत्रों और युवा मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी डॉ. संजय मयूख को एक बार फिर पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वे लगातार दो कार्यकाल से बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों, मीडिया प्रबंधन और राजनीतिक रणनीति में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन पर पुनः विश्वास जताया है। कायस्थ समाज से आने वाले डॉ. मयूख की पहचान एक प्रभावशाली वक्ता और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर भी पार्टी के घोषित उम्मीदवारों में शामिल हैं। पूर्णिया क्षेत्र से आने वाले अनिल ठाकुर लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और प्रदेश मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। नाई (ठाकुर) समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले अनिल ठाकुर की उम्मीदवारी को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भाजपा ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए शीला पंडित को भी उम्मीदवार बनाया है। प्रजापति समाज से आने वाली शीला पंडित वर्तमान में बाल संरक्षण आयोग की सदस्य हैं। इसके अलावा वे भाजपा संगठन में भी विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उनकी उम्मीदवारी को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशिता की दिशा में पार्टी के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने उम्मीदवार चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा है। राजपूत, कायस्थ, नाई (ठाकुर) और प्रजापति समाज से उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का संदेश दिया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें