मुजफ्फरपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्थानीय किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार कुशवाहा रोज की तरह शनिवार को डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मंदिर में पूजा कर रहे चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधियों ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद श्याम कुमार कुशवाहा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए। राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक घटना के तुरंत बाद लोगों और परिजनों की मदद से घायल श्याम कुमार कुशवाहा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का परीक्षण करने के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जानकारी ली। वारदात की जानकारी मिलते ही सिवाईपट्टी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यद्यपि परिजनों ने अभी तक किसी विशेष व्यक्ति के विरुद्ध कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, किंतु पुलिस सूत्रों का संकेत है कि इस घटना के तार जमीन के कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाने में लगा है। राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक मृतक श्याम कुमार कुशवाहा क्षेत्र के सक्रिय व्यवसायी थे। वे किताब की दुकान संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय पूर्व मुखिया के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य में भी संलग्न थे। समाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए इस घटना ने स्थानीय निवासियों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान तीन खोखा बरामद किया गया है। वही, परिजनों की माने तो दो गोली श्याम को लगी और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। वही, दूसरी तरफ आसपास के लगे सीसीटीवी भी पुलिस खंगाल रही है। टी20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, तीसरा मुकाबला 35 रन से जीता मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीनी रंजिश से जुड़ा होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान करने के लिए सघन छापेमारी जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में पुलिस बल सतर्क है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुजफ्फरपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्थानीय किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार कुशवाहा रोज की तरह शनिवार को डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा कर रहे चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधियों ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद श्याम कुमार कुशवाहा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद लोगों और परिजनों की मदद से घायल श्याम कुमार कुशवाहा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का परीक्षण करने के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी मिलते ही सिवाईपट्टी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यद्यपि परिजनों ने अभी तक किसी विशेष व्यक्ति के विरुद्ध कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, किंतु पुलिस सूत्रों का संकेत है कि इस घटना के तार जमीन के कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाने में लगा है।
मृतक श्याम कुमार कुशवाहा क्षेत्र के सक्रिय व्यवसायी थे। वे किताब की दुकान संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय पूर्व मुखिया के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य में भी संलग्न थे। समाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए इस घटना ने स्थानीय निवासियों को स्तब्ध कर दिया है।
पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान तीन खोखा बरामद किया गया है। वही, परिजनों की माने तो दो गोली श्याम को लगी और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। वही, दूसरी तरफ आसपास के लगे सीसीटीवी भी पुलिस खंगाल रही है।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीनी रंजिश से जुड़ा होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान करने के लिए सघन छापेमारी जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में पुलिस बल सतर्क है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।