प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार रायबरेली, 19 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को मामूली टोका-टाकी से नाराज युवक ने अपनी ही रिश्ते की दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित पोते को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष अष्टमी जिले के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के कृष्ण पाल खेड़ा गांव का रहने वाला सोनू सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर गांव में गाली-गलौज और उत्पात मचा रहा था। शोर-शराबे से परेशान होकर उसकी रिश्ते की दादी तारावती ने उसे समझाने की कोशिश की और हुड़दंग मचाने से रोका। इस बात से नाराज होकर सोनू गाली-गलौज करता हुआ वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद सोनू दोबारा वृद्धा तारावती के घर पहुंचा और बिना कुछ सोचे-समझे गाली देते हुए कुल्हाड़ी से तारावती (60) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वृद्धा को संभलने तक का मौका नहीं मिला और लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित सोनू रैदास पुत्र राजकुमार को हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपित ने नशे की हालत में हुए विवाद के चलते इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रायबरेली, 19 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को मामूली टोका-टाकी से नाराज युवक ने अपनी ही रिश्ते की दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित पोते को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
जिले के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के कृष्ण पाल खेड़ा गांव का रहने वाला सोनू सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर गांव में गाली-गलौज और उत्पात मचा रहा था। शोर-शराबे से परेशान होकर उसकी रिश्ते की दादी तारावती ने उसे समझाने की कोशिश की और हुड़दंग मचाने से रोका। इस बात से नाराज होकर सोनू गाली-गलौज करता हुआ वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद सोनू दोबारा वृद्धा तारावती के घर पहुंचा और बिना कुछ सोचे-समझे गाली देते हुए कुल्हाड़ी से तारावती (60) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वृद्धा को संभलने तक का मौका नहीं मिला और लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित सोनू रैदास पुत्र राजकुमार को हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपित ने नशे की हालत में हुए विवाद के चलते इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ