Breaking News

बंगाल सीमा से 5 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जंक्शन पर 104 लीटर शराब भी बरामद

2 Min Read

कटिहार: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा रेलवे फाटक के पास गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी की बाइक से करीब 5 किलोग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ (वार्ड संख्या 13) निवासी मोहम्मद बशीर आलम के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त स्मैक का आधिकारिक वजन कराया जा रहा है। मामले के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज और पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क के खुलासे के लिए पकड़े गए तस्कर, बाइक और मादक पदार्थ को अग्रतर अनुसंधान हेतु स्थानीय बलरामपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

इधर, नशा मुक्ति और अवैध तस्करी के खिलाफ जारी इसी अभियान के तहत मद्य निषेध की एक अन्य टीम ने कटिहार रेलवे जंक्शन पर भी छापेमारी की। जंक्शन पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान टीम ने 104 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। जिले में एक ही दिन में करोड़ों के मादक पदार्थ और अवैध शराब की बरामदगी से सीमांचल के तस्कर सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें