पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। निर्वाचन विभाग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्वीप आईकॉन की भूमिका से हटा दिया है। बिहार के राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में नीतू चंद्रा को बिहार का स्टेट स्वीप आईकॉन भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के उपरांत नामित किया गया था। इस संबंध में नीतू चंद्रा के द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्डरटेकिंग में स्पष्ट रूप से यह सहमति दी थी कि स्वीप आइकॉन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किसी भी प्रकार का राजनीतिक वक्तव्य, राजनीतिक गतिविधि, राजनीतिक मंच का प्रयोग अथवा भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अनाधिकृत टिप्पणी सार्वजनिक मंच, मीडिया या सामाजिक माध्यमों पर नहीं दिया जाएगा। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी निर्वाचन विभाग ने पत्र में बताया है कि हाल ही में विभिन्न मीडिया माध्यमों से संज्ञान में आया है कि नीतू चंद्रा ने एक समाचार चैनल पर राजनीतिक प्रकृति के वक्तव्य तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित टिप्पणियों दी हैं, जो उनके द्वारा दी गई अन्डरटेकिंग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा स्वीप आइकॉन की निष्पक्ष एवं गैर-राजनीतिक भूमिका के प्रतिकूल है। पत्र में कहा गया है कि इस कृत्य से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अभिनेत्री नीतू चंद्रा को स्टेट स्वीप आइकॉन की भूमिका को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। निर्वाचन विभाग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्वीप आईकॉन की भूमिका से हटा दिया है। बिहार के राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में नीतू चंद्रा को बिहार का स्टेट स्वीप आईकॉन भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के उपरांत नामित किया गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में नीतू चंद्रा के द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्डरटेकिंग में स्पष्ट रूप से यह सहमति दी थी कि स्वीप आइकॉन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किसी भी प्रकार का राजनीतिक वक्तव्य, राजनीतिक गतिविधि, राजनीतिक मंच का प्रयोग अथवा भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अनाधिकृत टिप्पणी सार्वजनिक मंच, मीडिया या सामाजिक माध्यमों पर नहीं दिया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने पत्र में बताया है कि हाल ही में विभिन्न मीडिया माध्यमों से संज्ञान में आया है कि नीतू चंद्रा ने एक समाचार चैनल पर राजनीतिक प्रकृति के वक्तव्य तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित टिप्पणियों दी हैं, जो उनके द्वारा दी गई अन्डरटेकिंग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा स्वीप आइकॉन की निष्पक्ष एवं गैर-राजनीतिक भूमिका के प्रतिकूल है। पत्र में कहा गया है कि इस कृत्य से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ