Breaking News

विगत 24 घंटे में सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 अभियुक्त गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

विशेष अभियान में शराब कारोबारियों व असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

Chhapra: असामाजिक तत्वों एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाने के के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में 1 जनवरी 2026 को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

SHAILFORD
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब सेवन के आरोप में 17 अभियुक्त, शराब कारोबार में संलिप्त 08 अभियुक्त, हत्या के प्रयास के मामले में 01 अभियुक्त, झपटमारी के मामलों में 02 अभियुक्त, चोरी के मामलों में 03 अभियुक्त, पुलिस पर हमला के मामलों में 03 अभियुक्त, अन्य कांडों में 05 अभियुक्त शामिल हैं।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चलाए गए अभियान के तहत कुल 123 वाहनों से 4 लाख 33 हजार रुपये जुर्माना राशि की वसूली की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 101.70 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 70 लीटर देशी एवं 31.70 लीटर विदेशी शराब शामिल है। साथ ही 04 मोटरसाइकिल, 14 बैटरी, 01 ट्रक, 09 मोबाइल फोन तथा 01 चाइनीज कटर भी जब्त किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें