Breaking News

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, तीन की मौत; आधा दर्जन घायल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 08 मई (हि.स.)। छपरा-सीवान एनएच पर शुक्रवार की सुबह दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे जो रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के पास सामने से ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप पर दो बाराती भी सवार थे जो इस हादसे का शिकार हुए हैं।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने की खबर है।

SHARDA
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल होने वालों में आर्केस्ट्रा पार्टी की महिला और पुरुष कलाकार शामिल हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें