Breaking News

कचड़ा प्रबंधन में कार्यरत स्वच्छता कर्मी होंगे सम्मानित

2 Min Read

Chhapra: समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं स्वच्छता कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हुए सभी बीडीओ को कचड़ा संग्रहण की दैनिक मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने डंप साइटों की पहचान और एनओसी जारी करने के लिए बीडीओ एवं सीओ को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। साथ ही सरकार की नई गाइडलाइन के तहत 4-वे सेग्रीगेशन, बल्क वेस्ट जनरेटरों के पंजीकरण और डंप साइटों की साफ-सफाई के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने पंचायतों में महादलित परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने और लाभार्थियों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश और जन-जागरूकता फैले। बाजार वाले क्षेत्रों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को सुलभ इंटरनेशनल जैसी संस्थाओं के माध्यम से संचालित करने पर भी चर्चा हुई।

DOON
विज्ञापन

साथ ही साथ वन पोषक योजना के तहत पंचायत स्तरीय स्वच्छता कर्मियों को पौधरोपण की जिम्मेदारी देकर वन पोषक बनाया जाएगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त राशि व प्रोत्साहन मिल सके। 15वें वित्त आयोग टाइड फंड के जीपीडीपी में 2,00,000 रुपए तक का प्रावधान कर उक्त कर्मियों के वेतन, स्वच्छता किट, तथा ई-रिक्शा/पी-रिक्शा की मरम्मत का भुगतान किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों को इंसेंटिव देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जलालपुर के कोमना पंचायत में गोबरधन योजना के कार्य में विलंब पर डीडीसी को समीक्षा के निर्देश दिए गए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें