सारण, 18 नवंबर (हि.स.)। मढ़ौरा प्रखंड के तालपुरैना चवर में मछली का जाल लगाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव पानी में तैरता हुआ पाया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार राउत के 35 वर्षीय पुत्र श्रवण रावत के रूप में हुई है। मृतक के चाचा रामेश्वर के अनुसार श्रवण राउत बीते सोमवार की दोपहर करीब तालपुरैना स्थित चवर में मछली का जाल लगाने के लिए घर से निकले थे। शाम ढलने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तत्काल उनकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन रात भर उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह होते ही परिजनों और स्थानीय युवकों ने मिलकर चवर में सघन खोजबीन अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद ही उन्हें श्रवण का शव चवर के पानी में तैरता हुआ मिला। युवक का शव देखते ही परिजनों में चीख – पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन घटना की सूचना तत्काल मढ़ौरा थाना और गौरा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन की उपस्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन ने बताया कि बीते रात से ही परिजन खोजबीन कर रहे थे सुबह तालपुरैना चंवर में उसका शव मिला पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव परीक्षण गृह सदर अस्पताल छपरा भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आशंका जताई जा रही है कि जाल लगाते समय गहरे पानी या दलदल में फंसने के कारण यह दुर्घटना हुई है। श्रवण की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 18 नवंबर (हि.स.)। मढ़ौरा प्रखंड के तालपुरैना चवर में मछली का जाल लगाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव पानी में तैरता हुआ पाया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान राजकुमार राउत के 35 वर्षीय पुत्र श्रवण रावत के रूप में हुई है। मृतक के चाचा रामेश्वर के अनुसार श्रवण राउत बीते सोमवार की दोपहर करीब तालपुरैना स्थित चवर में मछली का जाल लगाने के लिए घर से निकले थे। शाम ढलने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तत्काल उनकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन रात भर उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह होते ही परिजनों और स्थानीय युवकों ने मिलकर चवर में सघन खोजबीन अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद ही उन्हें श्रवण का शव चवर के पानी में तैरता हुआ मिला। युवक का शव देखते ही परिजनों में चीख – पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
घटना की सूचना तत्काल मढ़ौरा थाना और गौरा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन की उपस्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन ने बताया कि बीते रात से ही परिजन खोजबीन कर रहे थे सुबह तालपुरैना चंवर में उसका शव मिला पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव परीक्षण गृह सदर अस्पताल छपरा भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
आशंका जताई जा रही है कि जाल लगाते समय गहरे पानी या दलदल में फंसने के कारण यह दुर्घटना हुई है। श्रवण की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ