Breaking News

सोनपुर मेला में परिचर्चा का हुआ आयोजन

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra/Sonpur: सोनपुर मेला क्षेत्र स्थित मीडिया सेंटर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। भारतीय परिषद द्वारा इस वर्ष परिचर्चा के निर्धारित विषय “Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation” पर मीडिया के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के द्रुत टेक्नोलॉजी के युग में संवाद, समाचार प्रेषण की जल्दबाजी में कई सूचनाओं, समाचारों के सभी पहलुओं के सत्यापन के बिना समाचार प्रेषण से आमलोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो सामाजिक हित में नहीं होता है। आज विशेष रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं के बाढ़ जैसी स्थिति है. इसमें से सही एवं तथ्यपरक सूचना की पुष्टि मीडिया के लिये एक चुनौती है। इसमें संयम एवं धैर्य के साथ प्राप्त सूचना की जाँच एवं पुष्टि के उपरांत ही इसका प्रेषण किया जाना अनिवार्य है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

परिचर्चा में कई वरिष्ठ स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विभिन्न मीडिया हाउस से संबद्ध पत्रकार विश्वनाथ सिंह, नंद किशोर शर्मा, अभय कुमार सिंह, शंकर सिंह, सुबोध प्रसाद सिंह, बिपिन कुमार सिंह, संजीत कुमार, गौतम कुमार, अजय सिंह, संजीव सिंह, अवध किशोर शर्मा, मनीष कुमार, विशाल कुमार, दामोदर प्रसाद सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें