छपरा: भारत की जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए चार्ज स्तर पर जारी प्रगणक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को जिला प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है. ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो. कार्य त्रुटि रहित और समयबद्घ तरीके से संपन्न हो. इसके लिए प्रशिक्षण का लगातार अनुश्रवण व पर्यवेक्षण किया जा रहा है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार चार लेवल पर अनुश्रवण किया जा रहा है. पहली टीम जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला समन्वयक सह स्टेट ट्रेनर अदिति आनंद व आयुषी सिंह की है. दूसरी टीम जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की है. जबकि जिला जनगणना कोषांग के सतह पर डीएसओ अंजनी कुमार लाल के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गयी हैं. शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन वहीं अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से सीएमएमएस पोर्टल से रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है. अनुश्रवण में प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ ही उपस्थिति, क्षमतावर्द्धन जांच आदि को बारीकी से देखा जा रहा है. डीएसओ श्री लाल ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में चार्ज अधिकारी या सहायक चार्ज अधिकारी स्वयं स्थल पर उपस्थित रह रहे हैं. प्रथम फेज में कुल 13 प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मांझी, एकमा, सोनपुर, दरियापुर और परसा का भ्रमण कर अनुश्रवण किया गया. टीम में नदीम अहमद, सुनील सिंह, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, शशि शेखर, कुमार श्रीकांत, विनय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी आदि शामिल थे. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
छपरा: भारत की जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए चार्ज स्तर पर जारी प्रगणक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को जिला प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है. ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो. कार्य त्रुटि रहित और समयबद्घ तरीके से संपन्न हो. इसके लिए प्रशिक्षण का लगातार अनुश्रवण व पर्यवेक्षण किया जा रहा है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार चार लेवल पर अनुश्रवण किया जा रहा है. पहली टीम जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला समन्वयक सह स्टेट ट्रेनर अदिति आनंद व आयुषी सिंह की है. दूसरी टीम जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की है. जबकि जिला जनगणना कोषांग के सतह पर डीएसओ अंजनी कुमार लाल के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गयी हैं.
वहीं अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से सीएमएमएस पोर्टल से रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है. अनुश्रवण में प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ ही उपस्थिति, क्षमतावर्द्धन जांच आदि को बारीकी से देखा जा रहा है. डीएसओ श्री लाल ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में चार्ज अधिकारी या सहायक चार्ज अधिकारी स्वयं स्थल पर उपस्थित रह रहे हैं. प्रथम फेज में कुल 13 प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मांझी, एकमा, सोनपुर, दरियापुर और परसा का भ्रमण कर अनुश्रवण किया गया. टीम में नदीम अहमद, सुनील सिंह, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, शशि शेखर, कुमार श्रीकांत, विनय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी आदि शामिल थे.
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ