Breaking News

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

सीवान, 27 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा गांव में सोमवार को एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

SHARDA
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका मोरा गांव निवासी लालबाबू राय के पुत्र सदाम हुसैन की पत्नी शबाना खातून है। बताया जा रहा है कि शबाना की शादी 4 मार्च 2026 को हुई थी और शादी के महज दो माह के भीतर ही उसकी मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मृतका की मां आसाम बेगम (अरवा कोठी, थाना नगरा, जिला सारण) ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार लाख रुपये की गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले इस मामले को लेकर पंचायत हुई थी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मृतका की सास नूर जहां ने बताया कि सुबह बहू खाना बनाने के बाद घर पर थी, जबकि वह बथान चली गई थीं। इसी दौरान बहू और उसके पति के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। उनके अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बहू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि मृतका का पति छत्तीसगढ़ में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि ससुर बैंड-बाजा बजाने का काम करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें