सीवान, 14 मई (हि.स.)। शहर के सीवान जंक्शन और कचहरी स्टेशन के बीच गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेल ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय एक युवक की नग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, नगर थाना, हुसैनगंज तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने ट्रैक से शव हटाकर रेल परिचालन को सामान्य कराया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होने और पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस को पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को रेल ट्रैक पर लाकर फेंका गया है, ताकि इसे हादसा साबित किया जा सके। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत वहीं चार अलग-अलग थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर देर तक उलझी रही। पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नगर थाने की पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 14 मई (हि.स.)। शहर के सीवान जंक्शन और कचहरी स्टेशन के बीच गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेल ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय एक युवक की नग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, नगर थाना, हुसैनगंज तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने ट्रैक से शव हटाकर रेल परिचालन को सामान्य कराया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होने और पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस को पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को रेल ट्रैक पर लाकर फेंका गया है, ताकि इसे हादसा साबित किया जा सके।
वहीं चार अलग-अलग थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर देर तक उलझी रही। पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नगर थाने की पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।