Breaking News

नेपाल में एलपीजी की किल्लत, ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ करेगी समस्या का समाधान

3 Min Read
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?
खबर सुनें
▶ Press play to listen

काठमांडू: नेपाल में एलपीजी गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है। गैस सिलिंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए नेपाल सरकार ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री गौरी यादव के निर्देश पर देश में किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं के घरों तक एलपीजी गैस की आपूर्ति करने के लिए ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ का गठन किया गया है। यह टीम बुधवार से औपचारिक रूप से कार्य शुरू कर चुकी है। मंत्री यादव ने गैस आपूर्ति में आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उद्योग मंत्रालय, नेपाल आयल निगम, उद्योग विभाग तथा गैस व्यवसायियों के प्रतिनिधियों को शामिल कर यह संयुक्त तंत्र बनाया गया है।

VIPS
विज्ञापन

इस टीम में उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगल बिष्ट, नेपाल आयल निगम की ओर से इन्दु श्रेष्ठ और उपेन्द्र सुवेदी, जबकि गैस उद्योग की ओर से आयुस नेपाल और कुलप्रसाद राई को सदस्य बनाया गया है। टीम का मुख्य उद्देश्य देश के किसी भी हिस्से में एलपीजी गैस की कमी या वितरण संबंधी समस्या सामने आते ही संबंधित पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर उसका तत्काल समाधान करना है। नेपाल ऑयल निगम की हॉटलाइन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित गैस उद्योगों, डीलरों और व्यवसायियों से समन्वय कर उपभोक्ताओं तक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

DOON
विज्ञापन

नेपाल ऑयल निगम के अनुसार हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों से गैस उपलब्ध न होने की शिकायतें बढ़ने के बाद इस विशेष तंत्र का गठन किया गया है। यह टीम कार्यालय समय के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए यथाशीघ्र समाधान करने का प्रयास करेगी।यदि किसी उपभोक्ता को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या या शिकायत हो, तो वह कार्यालय समय के भीतर नेपाल ऑयल निगम की हॉटलाइन नंबर 01-5971902 पर संपर्क कर सकता है। निगम ने बताया कि इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तुरंत आवश्यक पहल करते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें