नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अली फलेह काजिम अल-ज़ैदी को इराक के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि वह अली अल-ज़ैदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं और दोनों देशों की साझा प्रगति एवं समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं तथा हमारे दोनों राष्ट्रों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।” सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इराक के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। भारत दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, ऊर्जा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और इराक के संबंध वर्षों से विश्वास और सहयोग पर आधारित रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अली अल-ज़ैदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार होगा। उल्लेखनीय है कि भारत और इराक के बीच ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लंबे समय से करीबी सहयोग रहा है। भारत इराक के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत होते रहे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अली फलेह काजिम अल-ज़ैदी को इराक के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि वह अली अल-ज़ैदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं और दोनों देशों की साझा प्रगति एवं समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं तथा हमारे दोनों राष्ट्रों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इराक के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। भारत दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, ऊर्जा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और इराक के संबंध वर्षों से विश्वास और सहयोग पर आधारित रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अली अल-ज़ैदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारत और इराक के बीच ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लंबे समय से करीबी सहयोग रहा है। भारत इराक के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत होते रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।