दोहा, 23 जून (हि.स.)। कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई है। कतर स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। भारतीय दूतावास के अनुसार, कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन दूतावास ने यह भी बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शीघ्र भारत भेजने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कतर के गृह मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एक फैक्ट्री में संचालन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में विभिन्न देशों के कुल 13 लोगों की मौत हुई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और तलाशी अभियान भी पूरा कर लिया गया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
दोहा, 23 जून (हि.स.)। कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई है। कतर स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास के अनुसार, कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कतर के गृह मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एक फैक्ट्री में संचालन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में विभिन्न देशों के कुल 13 लोगों की मौत हुई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और तलाशी अभियान भी पूरा कर लिया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।