Breaking News

वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के 10 समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

हनोई/नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु-क्वोक द्वीप के निकट शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 पर्यटक शामिल हैं। हादसे में 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनका स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के सदस्य सवार थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे फु-क्वोक द्वीप के समीप समुद्र में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वियतनाम की सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस अभियान में दो बचाव नौकाओं और 35 जवानों को तैनात किया गया।

RC Jewellers
विज्ञापन

वियतनाम सरकार ने दिए जांच के आदेश

हादसे के बाद वियतनाम सरकार ने दुर्घटना के कारणों की तत्काल जांच कराने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने विदेश मंत्रालय को भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को तत्काल कांसुलर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “वियतनाम के फु-क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना की दुखद खबर से अत्यंत व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास और महावाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं तथा भारतीय अधिकारी वियतनाम प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

राहुल गांधी और राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय से वियतनाम सरकार के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने की अपील की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वियतनाम में भारतीय दूतावास हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सहायता के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

हो ची मिन्ह सिटी हेल्पलाइन:

+84 36 281 7930,

+84 91 552 37 14,

+84 33 452 0414

हनोई हेल्पलाइन:

+84 91 308 9165

इसके अलावा तेलंगाना सरकार के एनआरआई विभाग ने भी प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

हेल्पलाइन नंबर हैं: 9885371189; 7997959754; 9989654807; 7997959779

भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे में शामिल सभी 32 भारतीय पर्यटकों तथा मृतकों की सूची संबंधित परिवारों और अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है। दोनों देशों की सरकारें राहत, कांसुलर सहायता और दुर्घटना की जांच में मिलकर काम कर रही हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें