Breaking News

तुर्किये के मालत्या प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप, भयभीत लोगों ने खिड़कियों और छतों से छलांग लगाई

खबर सुनें
▶ Press play to listen

अंकारा (तुर्किये), 20 मई (हि.स.)। तुर्किये के पूर्वी प्रांत मालत्या में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 मापी गई। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अलबत्ता कई स्थानों पर भूकंप से भयभीत लोगों ने घरों की खिड़कियों और छतों से छलांग लगा दी। इनमें से कुछ लोग घायल हो गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

तुर्किये के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र बत्तालगाजी जिला रहा। भूकंप लगभग सात किलोमीटर (चार मील) की गहराई पर आया। प्राधिकरण के अनुसार भूकंप के झटके आसपास के प्रांतों आदियामन, एलाजिग, तुनसेली और सानलिउर्फा में भी महसूस किए गए। आपातकालीन टीमें प्रभावित इलाकों में भेजी गई हैं। मालत्या और आसपास के प्रांतों से मिले वीडियो फुटेज में लोग इमारतों से बाहर भागते और खाली जगहों और पार्कों में इकट्ठा होते दिखे हैं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मालत्या के गवर्नर सेद्दार यावुज ने सरकारी प्रसारक ‘ए हैबर’ को बताया कि भूकंप के बाद आपातकालीन सेवाओं को 22 कॉल मिलीं और छह लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोग ऐसे हैं जिन्होंने घबराहट में अपने घरों की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। चार अन्य लोगों को मानसिक आघात लगा। इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मालत्या के याजिहान जिले में एक पशुशाला आंशिक रूप से ढह गई। दोआन सेहिर जिले में एक खाली इमारत को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रांत में एक दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यावुज ने कहा कि 2023 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के प्रयासों से मालत्या अब भूकंपरोधी शहर बन गया है। उन्होंने कहा, “हमने भूकंपरोधी 124,000 आवासीय इकाइयां बनाई हैं। यही एक कारण है कि आज कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।” उल्लेखनीय है कि 06 फरवरी, 2023 को भूकंप से मालत्या में बड़ी तबाही हुई थी। हजारों लोगों की जान चली गई थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ल्ड ईक्यू लोकेटर ने तुर्किये के सिंसिक से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर में 5.4 तीव्रता के भूकंप आने की जानकारी दी है। इस एजेंसी ने कहा है कि बुधवार को भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर हो गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस भूकंप की पुष्टि की। बताया गया है कि भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर आया। प्रभावित क्षेत्र में कई स्कूलों को भूकंप की वजह से खाली करा लिया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें