नई दिल्ली: सीमा शुल्क विभाग ने यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला यात्रियों को पकड़ा गया है। उनके पास से लगभग एक किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया। विभाग ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस्तांबुल से उड़ान संख्या 6ई-12 से नई दिल्ली पहुंचीं दो महिला यात्रियों को कस्टम्स ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) के आधार पर प्रोफाइलिंग के बाद ऐसा किया गया। उनके सामान की एक्स-रे जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरते समय दोनों यात्रियों के शरीर पर धातु होने का संकेत मिला। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल इसके बाद की गई विस्तृत व्यक्तिगत तलाशी में अधिकारियों ने लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद किया। तस्करी के लिए सोने पर चांदी की बाहरी परत चढ़ाई गई थी और उसे पारंपरिक बाजूबंद के रूप में तैयार कर दोनों महिलाओं की ऊपरी भुजाओं पर इस तरह पहनाया गया था कि वह सामान्य आभूषण जैसा दिखाई दे। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति प्रधानमंत्री के वीडियो पर मेटा ने मांगी माफी, सरकार ने खुद से कंटेंट परोसने को लेकर दी हिदायत
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली: सीमा शुल्क विभाग ने यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला यात्रियों को पकड़ा गया है। उनके पास से लगभग एक किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विभाग ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस्तांबुल से उड़ान संख्या 6ई-12 से नई दिल्ली पहुंचीं दो महिला यात्रियों को कस्टम्स ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) के आधार पर प्रोफाइलिंग के बाद ऐसा किया गया। उनके सामान की एक्स-रे जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरते समय दोनों यात्रियों के शरीर पर धातु होने का संकेत मिला।
इसके बाद की गई विस्तृत व्यक्तिगत तलाशी में अधिकारियों ने लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद किया। तस्करी के लिए सोने पर चांदी की बाहरी परत चढ़ाई गई थी और उसे पारंपरिक बाजूबंद के रूप में तैयार कर दोनों महिलाओं की ऊपरी भुजाओं पर इस तरह पहनाया गया था कि वह सामान्य आभूषण जैसा दिखाई दे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ