रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। मौजूदा चीफ डिफेंस आफ स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। वे 30 मई को जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे और रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख और मार्च, 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 31 जुलाई, 2025 को सेना से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने सेंट्रल कमांड के जीओसी के रूप में भी कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि अपनी लंबी सैन्य सेवा और प्रमुख पदों पर रहने के लिए जाने जाते हैं। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2020 को तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित किया था। इसके बाद जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस बने थे। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 तक रहा था। केरल के कुन्नूर में 8 दिसंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। इसके बाद 9 दिसंबर, 2021 से 29 सितंबर 2022 तक यह पद रिक्त रहा। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को दूसरे सीडीएस के रूप में 30 सितंबर, 2022 को नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद अब तीसरे सीडीएस के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को यह अहम जिम्मेवारी दी गई है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे
विज्ञापन
नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। मौजूदा चीफ डिफेंस आफ स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। वे 30 मई को जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे और रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख और मार्च, 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 31 जुलाई, 2025 को सेना से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने सेंट्रल कमांड के जीओसी के रूप में भी कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि अपनी लंबी सैन्य सेवा और प्रमुख पदों पर रहने के लिए जाने जाते हैं।
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2020 को तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित किया था। इसके बाद जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस बने थे। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2020 से 8 दिसंबर, 2021 तक रहा था। केरल के कुन्नूर में 8 दिसंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था। इसके बाद 9 दिसंबर, 2021 से 29 सितंबर 2022 तक यह पद रिक्त रहा।
जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को दूसरे सीडीएस के रूप में 30 सितंबर, 2022 को नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद अब तीसरे सीडीएस के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को यह अहम जिम्मेवारी दी गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।