Breaking News

छपरा में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

2 Min Read

सारण, 19 जनवरी (हि.स.)। छपरा बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग टीम को सफलता हाथ लगी है। जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित जयप्रभा सेतु के पास एक संदिग्ध कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित क़ीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उत्पाद विभाग को इनपुट मिला था कि उत्तराखंड नंबर के एक ट्रक में शराब की खेप यूपी के रास्ते बिहार लाई जा रही है। मांझी चेक पोस्ट पर जब ट्रक को स्कैन किया गया, तो शातिराना तरीके से छिपाकर रखी गई शराब स्कैनर में पकड़ में नहीं आई। संदेह होने पर उत्पाद विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद ली। मामला तब पुख्ता हो गया जब ट्रक को थाने ले जाते समय चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे बाजार क्षेत्र से खदेड़कर पकड़ लिया। ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद जब ट्रक की सील तोड़ी गई, तो अंदर अंग्रेजी ब्रांड की शराब के सैकड़ों कार्टन में 8316 लीटर बरामद हुए।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध केशव कुमार झा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चालक ने खुलासा किया है कि शराब की यह खेप पंजाब से चली थी और इसे मुजफ्फरपुर पहुँचाया जाना था। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम अब पकड़े गए चालक से मिली जानकारी के आधार पर पूरे तस्करी सिंडिकेट को खंगाल रही है। अधिकारी इस नेटवर्क के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पंजाब में इसका मुख्य सप्लायर कौन है और मुजफ्फरपुर में यह खेप किसे डिलीवर होनी थी।

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें