Breaking News

मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 23 दिसंबर (हि.स.)।बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव में आपसी कहासुनी के बाद पति ने अपना आपा खो दिया और धारदार हथियार से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

​पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सुरजी देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति पपलेश्वर महतो और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपित ने घर में रखे धारदार हथियार से सुरजी देवी पर हमला कर दिया। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

​​घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पपलेश्वर महतो को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

​​

स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शेखर कुमार रजक ने बताया कि यह वारदात सोमवार देर रात के समय हुई। ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। गांव में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस सनकी व्यवहार से स्तब्ध हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें