Chhapra: बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के विरुद्ध कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर छपरा रविकान्त सिंह द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर की देर रात नगर थाना, छपरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राप्त सूचनानुसार, जन सुराज पार्टी के आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर जारी एक पोस्ट में आफाक अहमद के नाम से संबंधित सामग्री के माध्यम से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने तथा भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किए जाने का उल्लेख किया गया है।
कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर छपरा ने नगर थाना, छपरा के थानाध्यक्ष से संबंधित प्रकरण में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भी आवेदन किया है।

















