⚡
Breaking News

सैमसन, नमन धीर और अय्यर की बदौलत भारत ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

7 Min Read

क्राइस्टचर्च, 22 अक्टूबर (हि.स.)। संजू सैमसन के शानदार अर्धशतक और श्रेयस अय्यर नमन धीर की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

SHAILFORD
विज्ञापन

भारत की जीत के नायक सैमसन और धीर रहे। सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रन की आक्रामक पारी खेलकर बड़े लक्ष्य का पीछा करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने अपनी पारी में चौकों और छक्कों से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वहीं, धीर ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मुकाबले का रुख भारत के पक्ष में कर दिया। उन्होंने केवल 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। धीर ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसी के साथ भारत ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े लक्ष्य को भी हासिल किया। इससे पहले भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल किया था।

j alankar
विज्ञापन

अभिषेक ने भी दिखाई आक्रामकता

226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किए। अभिषेक ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन पावरप्ले के अंतिम ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें आउट कर दिया। भारत ने छह ओवर में एक विकेट पर 94 रन बना लिए थे।

DOON
विज्ञापन

इसके बाद सैमसन ने तेजी से रन बनाते हुए केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, नौवें ओवर में मिचेल सैंटनर ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी पर दबाव बढ़ गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ब्रेसवेल ने तिलक वर्मा को छह रन पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। तिलक ने 11 गेंदों का सामना किया। इसके बाद ईशान किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और सैंटनर की गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से भारत की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अय्यर और अक्षर ने संभाली पारी, धीर ने दिलाई जीत

मुश्किल समय में कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर 24 गेंदों पर 45 रन जोड़े। अक्षर ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें आउट कर दिया।

इसके बाद अय्यर और नामन धीर ने आक्रामक अंदाज अपनाया और भारतीय पारी को जीत के करीब पहुंचाया। अय्यर ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए, लेकिन 19वें ओवर में एडम मिल्ने ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बावजूद धीर ने दबाव में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया। अंतिम ओवर में भारत को आठ रन की जरूरत थी और धीर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

फिलिप्स के नाबाद 82 रन से न्यूजीलैंड ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ग्लेन फिलिप्स की नाबाद 82 रन की तूफानी पारी और फिन एलन तथा टिम सीफर्ट की आक्रामक शुरुआत के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर रहा।

फिलिप्स ने 40 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। बेवन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर न्यूजीलैंड की रन गति तेज रखी।

टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, एलन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और अक्षर पटेल ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए।

फिलिप्स और जैकब्स की तेज साझेदारी

मध्य ओवरों में फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया। मिचेल ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उन्हें भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराकर तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद जैकब्स ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

फिलिप्स ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब्स के साथ मिलकर 73 रन की साझेदारी की। जैकब्स 31 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद भी फिलिप्स ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। न्यूजीलैंड ने अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 14 रन बटोरे और स्कोर 225 रन तक पहुंचाया। माइकल ब्रेसवेल सात रन बनाकर नाबाद रहे।

भुवनेश्वर की वापसी निराशाजनक

चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। मयंक यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, तीनों ने रन भी काफी खर्च किए। न्यूजीलैंड के विशाल स्कोर के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕