सीवान, 12 मार्च (हि.स.)। Horoscope | सावन कृष्ण नवमी पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल सारण जिले के पन्नापुर और मशरख थाना क्षेत्रों में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत की खबर के बाद सीवान जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आशंका जताई जा रही है कि मशरख तख्त में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित स्थिति को देखते हुए सीवान के सीमावर्ती प्रखंडों लकड़ी नवीगंज और भगवानपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ सदर अस्पताल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संभावित मरीजों के इलाज के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। साथ ही जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस दो एम्बुलेंस को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अपना मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका स्वास्थ्य विभाग की इस तैयारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की गतिविधि बढ़ गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण जिले के पन्नापुर और मशरख थाना क्षेत्रों में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत की खबर के बाद सीवान जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आशंका जताई जा रही है कि मशरख तख्त में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
संभावित स्थिति को देखते हुए सीवान के सीमावर्ती प्रखंडों लकड़ी नवीगंज और भगवानपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ सदर अस्पताल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है।
सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संभावित मरीजों के इलाज के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। साथ ही जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस दो एम्बुलेंस को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा सके।
उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अपना मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की इस तैयारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की गतिविधि बढ़ गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ