Chhapra: बिहार सरकार की नई पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन, सारण द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का एक ही स्थान पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना तथा आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सुलभ कराना है। पंचायत स्तर पर माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को आयोजन सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को किया जायेगा जिसकी शुरुआत 19 मई से होगी। सहयोग शिविर पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व से आवेदन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. संबंधित विभागीय पदाधिकारी शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिनियमों/योजनाओं के तहत निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निराकरण करते हुये इसकी लिखित सूचना सहयोग शिविर में उपलब्ध करायेंगे. आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थल पर नागरिकों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही, प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को सहयोग शिविर के आयोजन से पूर्व आवेदन संकलित करने, इसे सूचीबद्ध करने, आवेदन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण/निवारण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दी. उन्होंने शिविर के आयोजन के दिन की जाने वाली व्यवस्था तथा कार्य एवं शिविर के उपरांत किये जाने वाले कार्यों के बारे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी तथा उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट निदेश दिया. दिनांक 19 मई को जिले के प्रत्येक प्रखंड के चयनित 3-3 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में सामान्यतः तीन पंचायतों का चयन किया गया है, जहां संबंधित वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक प्रखंडवार दिनांक 19 मई को निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है: ●मशरक प्रखंड – चांद कुदरिया, कर्ण कुदरिया एवं डुमरसन● पानापुर प्रखंड – बेलौर, सतजोड़ा एवं चकिया● तरैया प्रखंड – चैनपुर, पोखरेडा एवं तरैया● इसुआपुर प्रखंड – रामपुर अटौली, लौवा एवं इसुआपुर● बनियापुर प्रखंड – लौवा कला, मनिकपुरा एवं करही● लहलादपुर प्रखंड – दंदासपुर, दयालपुर एवं किसुनपुर लौआर● एकमा प्रखंड – देवपुरा, बलिया एवं बनपुरा●मांझी प्रखंड – मुहम्मदपुर, भजौना नाचाप एवं भलुआ बुजुर्ग● जलालपुर प्रखंड – कुमना, भटकेसरी एवं नवादा● रिविलगंज प्रखंड – खैरवार, मोहब्बत परसा एवं कचनार●छपरा सदर प्रखंड – नैनी, फकुली एवं करिंगा●नगरा प्रखंड – नगरा, धुपनगर धोबवल, एवं डुमरी● मढ़ौरा प्रखंड – नरहरपुर, रामपुर एवं रसूलपुर●अमनौर प्रखंड – धर्मपुर जाफर, बसंतपुर एवं अमनौर कल्याण●मकेर प्रखंड – बाघाकोल, तारा अमनौर एवं पीर मकेर● परसा प्रखंड – शोभेपुर, पंचरुखी एवं भेल्दी●दरियापुर प्रखंड – पिपारीडीह, हरिहरपुर एवं फतेहपुर चैन●गड़खा प्रखंड – मोतीराजपुर, साधपुर एवं फेरूसा● दिघवारा प्रखंड – झौवा हराजी एवं रामपुर आमी● सोनपुर प्रखंड – डुमरी बुजुर्ग, हासिलपुर एवं नयागांव प्रत्येक स्थल पर जिला स्तरीय पदाधिकारी / वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके नेतृत्व में शिविर का संचालन होगा। जिला प्रशासन, सारण ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: बिहार सरकार की नई पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन, सारण द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का एक ही स्थान पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना तथा आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सुलभ कराना है।
पंचायत स्तर पर माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को आयोजन
सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को किया जायेगा जिसकी शुरुआत 19 मई से होगी। सहयोग शिविर पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व से आवेदन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. संबंधित विभागीय पदाधिकारी शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिनियमों/योजनाओं के तहत निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निराकरण करते हुये इसकी लिखित सूचना सहयोग शिविर में उपलब्ध करायेंगे.
शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थल पर नागरिकों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही, प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को सहयोग शिविर के आयोजन से पूर्व आवेदन संकलित करने, इसे सूचीबद्ध करने, आवेदन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण/निवारण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दी. उन्होंने शिविर के आयोजन के दिन की जाने वाली व्यवस्था तथा कार्य एवं शिविर के उपरांत किये जाने वाले कार्यों के बारे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी तथा उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट निदेश दिया.
दिनांक 19 मई को जिले के प्रत्येक प्रखंड के चयनित 3-3 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में सामान्यतः तीन पंचायतों का चयन किया गया है, जहां संबंधित वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रखंडवार दिनांक 19 मई को निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
●मशरक प्रखंड – चांद कुदरिया, कर्ण कुदरिया एवं डुमरसन ● पानापुर प्रखंड – बेलौर, सतजोड़ा एवं चकिया ● तरैया प्रखंड – चैनपुर, पोखरेडा एवं तरैया ● इसुआपुर प्रखंड – रामपुर अटौली, लौवा एवं इसुआपुर ● बनियापुर प्रखंड – लौवा कला, मनिकपुरा एवं करही ● लहलादपुर प्रखंड – दंदासपुर, दयालपुर एवं किसुनपुर लौआर ● एकमा प्रखंड – देवपुरा, बलिया एवं बनपुरा ●मांझी प्रखंड – मुहम्मदपुर, भजौना नाचाप एवं भलुआ बुजुर्ग ● जलालपुर प्रखंड – कुमना, भटकेसरी एवं नवादा ● रिविलगंज प्रखंड – खैरवार, मोहब्बत परसा एवं कचनार ●छपरा सदर प्रखंड – नैनी, फकुली एवं करिंगा ●नगरा प्रखंड – नगरा, धुपनगर धोबवल, एवं डुमरी ● मढ़ौरा प्रखंड – नरहरपुर, रामपुर एवं रसूलपुर ●अमनौर प्रखंड – धर्मपुर जाफर, बसंतपुर एवं अमनौर कल्याण ●मकेर प्रखंड – बाघाकोल, तारा अमनौर एवं पीर मकेर ● परसा प्रखंड – शोभेपुर, पंचरुखी एवं भेल्दी ●दरियापुर प्रखंड – पिपारीडीह, हरिहरपुर एवं फतेहपुर चैन ●गड़खा प्रखंड – मोतीराजपुर, साधपुर एवं फेरूसा ● दिघवारा प्रखंड – झौवा हराजी एवं रामपुर आमी ● सोनपुर प्रखंड – डुमरी बुजुर्ग, हासिलपुर एवं नयागांव
प्रत्येक स्थल पर जिला स्तरीय पदाधिकारी / वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके नेतृत्व में शिविर का संचालन होगा। जिला प्रशासन, सारण ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।