Breaking News

रिविलगंज में बाइक लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

1 Min Read

सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के मझनपुरा ढाला के समीप हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपितो को गिरफ्तार किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित द्वारा 18 अगस्त को दिए गए आवेदन के आधार पर रिविलगंज थाना ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। घटना 17 अगस्त की रात की है, जब पीड़ित का पीछा कर बाइक सवार आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली थी।

सारण पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राकेश कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस बाकी बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें