Chhapra: सारण पुलिस ने बयान जारी कर सभी से अपील किया है कि NEET परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं से संबंधित किसी भी समस्या, असंतोष अथवा शिकायत के संबंध में छात्र-छात्राएँ एवं उनके अभिभावक अपनी बात लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित सक्षम प्राधिकार के समक्ष रखें।
किसी भी परिस्थिति में अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर विश्वासन करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें।
पुलिस ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के उपद्रव, तोड-फोड आगजनी, सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, सड़क जाम करने या विधि-व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से पूर्णतः दूर रहें।
आपकी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए विधिसम्मत एवं शांतिपूर्ण माध्यम अपनाएँ। किसी भी असामाजिक तत्व अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के बहकावे में न आएँ।
आपका भविष्य और आपकी शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पुलिस ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों को किसी भी हिंसा /उपद्रव से दूर रखे एवं स्वयं भी दूर रहें। जिससे आपके बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर न पड़े।
सारण पुलिस ने सभी से शांति, संयम एवं सहयोग की अपील की है।


















