Chhapra: वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखण्ड पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को वाराणसी मंडल के छपरा सिवान जलालपुर थावे मशरख छपरा कचहरी स्टेशन को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे – मशरख रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 75103 छपरा थावे डेमू , 75105 थावे नकहा जंगल डेमू , 55036 गोरखपुर सिवान सवारी गाड़ी, 55109 थावे मशरख छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जाँच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, सिवान प्रणव प्रभाकर, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर,राजेश सिंह, अमित कुमार सहित कुल 3 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं 2 रेलवे सुरक्षा बल के जवान के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 24 यात्रियों को पकड़ा गया। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित पकड़े गए यात्रियों से रेल राजस्व के रूप में रु 12475 (बारह हजार चार सौ पचहत्तर रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया । उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान उक्त रेल खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखण्ड पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को वाराणसी मंडल के छपरा सिवान जलालपुर थावे मशरख छपरा कचहरी स्टेशन को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे – मशरख रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 75103 छपरा थावे डेमू , 75105 थावे नकहा जंगल डेमू , 55036 गोरखपुर सिवान सवारी गाड़ी, 55109 थावे मशरख छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जाँच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, सिवान प्रणव प्रभाकर, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर,राजेश सिंह, अमित कुमार सहित कुल 3 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं 2 रेलवे सुरक्षा बल के जवान के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 24 यात्रियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए यात्रियों से रेल राजस्व के रूप में रु 12475 (बारह हजार चार सौ पचहत्तर रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया । उक्त सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान उक्त रेल खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ