Breaking News

बैंक एवं ATM सुरक्षा हेतु कड़ा एक्शन प्लान, एसएसपी ने SBI के वरीय अधिकारियों संग की रणनीतिक बैठक

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष की अध्यक्षता में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्याल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SBI बैंक संस्थान के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य हाल ही में घटित ATM काटने के प्रयास एवं अन्य बैंकिंग सुरक्षा से संबंधित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर संयुक्त रूप से रणनीति तैयार करना था। बैठक के दौरान विभिन्न शाखाओं के सुरक्षा प्रबंध, CCTV संधारण, ATM कक्षों में गार्डों की तैनाती, अलार्म सिस्टम तथा तकनीकी सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

SHARDA
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष ने बैंक अधिकारियों से कहा कि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बैंक प्रशासन और पुलिस प्रशासन के परस्पर समन्वय एवं सूचनाओं की त्वरित साझेदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बैंक प्रशासन से निम्न बिंदुओं पर विशेष सहयोग की अपील की-

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन
  • ATM एवं बैंक शाखाओं में सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन।
  • संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना ।
  • CCTV कैमरों की 24X7 कार्यशीलता एवं डेटा सुरक्षित रखना।
  • बैंक गार्डों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा जागरूकता संबंधी नियमित प्रशिक्षण।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन संयुक्त रूप से सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखेंगे, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके और आम जनता की जमा पूंजी एवं बैंकिंग सुरक्षा सुरक्षित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आम जन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा लागू की गई है- 50 हज़ार से ज्यादा की धनराशि बैंक से लाने और घर से बैंक तक ले जाने के लिए सारण पुलिस द्वारा निःशुल्क एक गार्ड देने का प्रावधान किया गया है, ये सुविधा के लिये स्थानीय थानाध्यक्ष को एक दिन पहले बताना होगा ताकि व्यवस्था सुनिश्चित समय से की जा सके। ये पूर्णतः निशुल्क होगी, जिसके लिये कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने सभी बैंक अधिकारियों को उनके सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया तथा आश्वस्त किया कि सारण पुलिस हर स्तर पर बैंकिंग सुरक्षा को प्राथमिकता देती रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें